Haryana Crime: गूलरभोज के ठंडानाला के रहने वाले हरियाणा के रेवाड़ी के पांच हजार के ईनामी ठग को पुलिस ने उतराखंड के पीपलपड़ाव रेंज के जंगल से दबोच लिया है। काबू पानी की सूचना रेवाड़ी पुलिस ईनामी ठग को लेने गदरपुर रवाना हो चुकी है।
दो दिन पहले हरियाणा के गुरूग्राम और गदरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गूलरभोज के ठंडा नाला गांव दबिश दी थी। टीम ने मास्टर माइंड गिरोह से जुडे सैफ अली और शहजाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ गुरूग्राम में केस दर्ज थे जबकि रेवाड़ी पुलिस की ओर से ईनामी ठग है।
Haryana Crime: बता दे कि गदरपुर पुलिस ने ठंडानाला में अन्य राज्यों के वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी लेकिन टीम को घरों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ही मिलीं। पुलिस को इसी गैंग के कुछ सदस्य पीपलपड़ाव रेंज के जंगलों में छुपे हैं।
वेश् बदलकर छिपा था: पुलिस ने वेश बदलकर जंगल में सघन अभियान चलाकर वहां छिपे इब्राहिम उर्फ कलुआ निवासी ठंडानाला को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं टीम ने जंगल में छिपे अनवर और मुजाहिर को भी हिरासत में लिया है।
दो वांछितों की ओर तलाश: बता दे हरियाणा के रेवाड़ी और गुरूग्राम में ठगी के मामले में पुलिस को ठंडानाला निवासी एजाज और रफाकत की भी तलाश है। हरियाणा पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस से सहयोग मांगा है।

















