Haryana crime: पानीपत नहर में तैरता मिला हत्या किया शव, 15 अक्टूबर से था लापता

On: October 18, 2025 9:17 PM
Follow Us:
MURDER

Haryana crime: पानीपत जिले के कलंदर चौक निवासी चिराग नामक युवक का शव नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चिराग पेशे से मकान की सजावट का काम करते थे और नगर निगम में टेंडर लेकर भी कार्य करते थे। परिवार के अनुसार, वह 15 अक्तूबर की सुबह घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे।Haryana crime

मृतक के मौसी के बेटे दीपक ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उन्हें थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से फोन आया कि असंध रोड स्थित नहर किनारे कुछ सामान मिला है।Haryana crime

जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां चिराग की एक्टिवा स्कूटी, कपड़े और जूते मिले, लेकिन चिराग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।Haryana crime

पुलिस ने देर रात तलाशी अभियान चलाया और नहर किनारे से चिराग का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है, जिसमें आत्महत्या और हादसे दोनों की संभावना पर जांच की जा रही है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।

 

चिराग का चेहरा कुचला हुआ था। परिजनों ने हाथ पर बने टैटू से उसकी शिनाख्त की। जनसेवा दल की मदद से शव को जिला नागरिक अस्पताल तक लाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now