Haryana Crime : लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड को लेकर हरियाणा में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को लोहारू में कॉलेज के बाहर दिल्ली-पिलानी रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच लोहारू का व्यापार मंडल भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानों को बंद किए हुए है। उधर, मनीषा का परिवार ढिगावा में तीन दिन से धरने पर बैठा है और अब तक शव उठाने से इंकार कर रहा है।Haryana Crime
गौरतलब है कि 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में मनीषा का शव गला रेते हुए हालत में मिला था। इसके बाद से ही परिवार ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पिता संजय का कहना है कि जब उन्होंने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी थी,Lady teacher Manisha murder case
तब पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टाल दिया और कहा कि “लड़की भाग गई है, 2 दिन में वापस आ जाएगी।” उनका आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते खोजबीन करती तो मनीषा की जान बच सकती थी।Haryana Crime
गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने SP मनबीर सिंह को हटाकर उनकी जगह सुमित कुमार को भिवानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया। साथ ही SHO अशोक, महिला ASI शकुंतला और डायल-112 की ERV टीम के ASI अनूप, कॉन्स्टेबल पवन व SPO धर्मेंद्र को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।Lady teacher Manisha murder case
परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और अन्य मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। मनीषा के मामा कुलदीप ने मांग की है कि पोस्टमॉर्टम के लिए दूसरा मेडिकल बोर्ड बनाया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।Lady teacher Manisha murder case

















