Haryana Crime: पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, हुआ खुलासा, जानिए क्यों की थी हत्या

On: August 8, 2025 4:56 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा द्वारकाधीश सिटी के पीछे एक निर्माणाधीन वेयरहाउस के कमरे में एक महिला की हत्या करने के मामले में एक आरोपी पति गिरफ्तार किया है

Haryana Crime : सीआईए धारूहेड़ा ने गत 6 अगस्त को धारूहेड़ा द्वारकाधीश सिटी के पीछे एक निर्माणाधीन वेयरहाउस के कमरे में एक महिला की हत्या करने के मामले में एक आरोपी पति गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव सिलारपुर निवासी सुनील उर्फ संदीप के रूप में हुई है।

बता दे कि 6 अगस्त को पुलिस को द्वारकाधीश सिटी के पीछे एक निर्माणाधीन वेयरहाउस में बने कमरे में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो महिला की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी बशमीना के रूप में हुई थी।

महिला के भाई आसबदीन बताया की महिला की शादी पहले गांव धूलपुरी जिला अलवर से हुई थी, लेकिन वर्ष 2023 में सुनील उर्फ संदीप ने उसका अपहरण कर लिया था। इस संबंध में अलवर के थाना विजय मंदिर में आरोपी और उसके परिवार के विरुद्ध अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था। बाद में बशमीना संदीप के साथ रह रही थी। बता दें बशमीना ने सुनील से शादी कर ली थी तथा उसने अपना नाम सपना रख लिया थाा।

मृतका के भाई ने सुनील उर्फ संदीप सहित कुछ लोगो पर महिला की हत्या का संदेह जाहिर किया था। जिस पर पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में हत्या सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव सिलारपुर निवासी सुनील उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

चरित्र पर संदेह होने के कारण मारपीट करके की थी महिला की हत्या: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सुनील उर्फ संदीप बताया की वह धारूहेड़ा में एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता था तथा धारूहेड़ा द्वारकाधीश सिटी के पीछे एक निर्माणाधीन वेयरहाउस के कमरे में मृतका के साथ रह रहा था। दोनों की एक आठ माह की बच्ची भी है।

लिया रिमांड पर: आरोपी सुनील उर्फ संदीप को बसमीना के किसी और के साथ प्रेम प्रसंग होने का संदेह था। इसी बात को लेकर 5 अगस्त की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सुनील उर्फ संदीप ने बशमीना के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। आरोपी को दो दिन रिमांड पर लिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now