Haryana crime: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 3.54 लाख की साइबर ठगी, गिरोह से जुडे दो ओर काबू

On: September 6, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Haryana crime

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर की गई 3.54 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के डलियागंज राजीव गांधी नगर बरोलिया निवासी अभिषेक वर्मा और डालीगंज मुबारिक नगर निवासी मोहम्मद समीर उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक आरोपी तौसीब अहमद को भी गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime

मामला 21 जुलाई का है, जब रेवाड़ी की नसियाजी रोड निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने टेलीग्राम पर एक महिला आईडी से बातचीत शुरू की। उसे ऑनलाइन टास्क करके पैसा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश पर उसे कुछ मुनाफा लौटाया गया, लेकिन बाद में बार-बार अधिक रकम जमा कराने का दबाव डाला गया।Haryana crime

 

इस तरह झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग लेनदेन में कुल 3 लाख 54 हजार 250 रुपये जमा करा दिए। जब और पैसे मांगे गए तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

जांच में सामने आया कि आरोपी तौसीब अहमद के खाते में ठगी के 45 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। वहीं, नए गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा के खाते में 50 हजार रुपये आए, जबकि मोहम्मद समीर उर्फ छोटू ने अभिषेक का बैंक खाता साइबर गिरोह को उपलब्ध कराकर मध्यस्थ की भूमिका निभाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और ठगी में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now