Haryana crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने गांव बासदूदा और औलांत में हुए लूट के प्रयास व फायरिंग की वारदातों में शामिल तीन साल से फरार चल रहा एक और वांछित आरोपी गिरफ्तार।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव नांगल तेजू निवासी रोशन के रूप में हुई है। हालांकि रेवाड़ी पुलिस इसी मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानिए क्या है मामला: बता दें कि 14 फरवरी 2023 को गांव बासदूदा निवासी अमित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की बीती रात को समय करीब 1:40 बजे, उनके घर पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। जब उसने आहट सुनकर दरवाजा खोला, तो बाहर खड़े बदमाशों ने रॉड से हमला कर दिया। बचाव के लिए जब उसने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो बदमाशों ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया।
आरोपियों ने किया फायर’ बता दे एक आरोपी ने अवैध कट्टे से सीधा फायर कर दिया। जो शोर सुनकर उसके पड़ोसी धर्मबीर व नवीन मौके पर पहुँच गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त पांच आरोपी जिला पलवल के गांव परसा का नांगल हाल आबाद राजस्थान के जिला अलवर के गांव बासनी निवासी लालाराम उर्फ राम, मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के पचासा मैदान अम्बाह निवासी राजकुमार, जिला पलवल के गांव परसा का नांगल हाल किरायेदार गांव फाजिलपुर जिला गुरुग्राम निवासी रवि कुमार, जिला फरीदाबाद के गांव अटेरना निवासी नरेश उर्फ टीटू व जिला पलवल के गांव घाघोट निवासी ओमबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Haryana crime
शातिर व मास्टर माइंड तीन साल बाद काबू‘ बता दें कि पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि यह गिरोह न केवल गांव बासदूदा की घटना में शामिल था, बल्कि इन्होंने 29 अक्टूबर 2022 को गांव औलांत के तीन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, पीछा करने पर इन आरोपियों ने गांव औलांत के पंचायत सदस्य (पंच) पर भी गोली चलाई थी। सीआईए रेवाड़ी ने तीन साल से फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी गांव नांगल तेजू निवासी रोशन को भी गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime
आरोपी को लिया रिमांड पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड में खुलासा होगा कि आरोपी का कहीं ओर थानों मे तो केस दर्ज नहीं है। हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी रेवाड़ी




















