Haryana crime: धारूहेड़ा कंपनी में हुआ बडा हादसा, मच गई अफरा तफरी

On: March 4, 2025 9:08 PM
Follow Us:

Haryana crime: धारूहेड़ा पुलिस ने कंपनी में कार्य करते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते चार अगुंलियां कट गई। पुलिस ने श्रमिक के बयान पर कंपनी के एमडी सहित 11 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

धारूहेड़ा में दुर्घटना में घायल हुए मदन मोहन ने बताया कि वह पिछले एक महीने से  (RDC Company Tatarpur)  एक प्रेस मशीन पर काम कर रहा था, लेकिन कंपनी में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते उसे गंभीर चोट आई।

मदन के अनुसार, उसे और अन्य श्रमिकों को लगातार कई कई घंटे कार्य कराना पड़ा, जिससे उनकी सेहत पर प्रभाव पड़ा। 24 फरवरी को मशीन का ब्रेक फेल हो जाने से मदन की चार अंगुलियां कट गईं। इससे पहले, मदन को अक्सर अधिक घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।

हादसे के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने घायल के ब्यान पर कम्पनी में ठेकेदार कुलदीप व एचआर से रोहित , मंजीत , प्रोटेक्शन मैनेजर रवेन्दर तथा सुपरवाईजर अक्षय व एमडी सुधीर , शिवा तथा सुपरवाईजर भारत व सुपरवाईजर सुरेन्दर के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now