Haryana Corona Case: हरियाणा में कोरोना से हुई पहली मौत, 75 साल के बुजुर्ग की गई जान

On: June 28, 2025 8:51 AM
Follow Us:
Haryana Corona Case First death due to corona in Haryana, 75 year old man died

Haryana Corona Case: हरियाणा में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को प्रदेश में पहली मौत हुई है। झज्जर में कोरोना संक्रमित एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

झज्जर की सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना के साथ कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 15 मरीज मिले। इनमें गुरुग्राम में 5, पंचकूला में 4, पानीपत में 2, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, नूंह में 1-1 केस मिला है।

अभी तक इतने केस आए सामने

बता दें कि इस बार अब तक 528 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 464 ठीक हो चुके चुके है। अभी 12 जिलों में 63 सक्रिय मरीज हैं। इनमें करनाल में 3 और पानीपत में एक मरीज भर्ती हैं। अब तक गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 216, फरीदाबाद में 152, पंचकूला में 43, करनाल में 38 व झज्जर में 19 लोग संक्रमित हुए हैं।

10 हजार लोगों की गई थी जान

बता दें कि साल 2020 से 2021 तक कोरोना ने प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान ली थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now