Haryana News: रन फॉर यूनिटी में बिगड़ा हरियाणा के CM नायब सैनी का संतुलन

On: October 31, 2024 5:34 PM
Follow Us:
रन फॉर यूनिटी में बिगड़ा हरियाणा के CM नायब सैनी का संतुलन

Haryana News: लौह पुरुष देश के पूर्व डिप्टी PM सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश भर में रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम करवाए हैं। पूरे हरियाणा के साथ ही कार्यक्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में जिसमें CM नायब सैनी भी पहुंचे।

 

भीड मेंं ठोकर लगने से सीएम गिर: बता दे गुरूवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कुरूक्षेत्र आए थे। यहां दौड़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और भीड़ में ठोकर लगकर वह जमीन पर गिर पड़े। गिरने के तुरंत बाद ही कमांडो ने उन्हें पकड़ लिया।Haryana News

इसके बाद तुरंत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खड़े हुए और खिलाड़ियों और धावकों के साथ फिर से दोडने लगे। सीएम नायब सैनी से खुद दौड़ पूरी की और अंत में दौड़ने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।Haryana News

CM नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही गर्व का दिन है। ऐसे महान व्यक्तित्व, जो भारत के पहले गृहमंत्री रहे हैं। देश की 562 रियासतों को आपस में जोड़ा और अखंड भारत बनाया। ऐसे महान व्यक्तित्व सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर मैं नमन करता हूं।Haryana News

कार्यक्रम के समापन पर दौड़ने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि आज दिवाली का महापर्व भी है। मैं इस महापर्व पर सभी हरियाणा वासियों को शुभकामनाएं देता हूं।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now