Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा?

On: June 29, 2025 6:44 AM
Follow Us:
Haryana CET Exam 2025 Big update regarding CET exam in Haryana, know when it will be held

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अब अभ्यर्थियों के लिए रोल नंबर जारी करने की प्लानिंग बन रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीईटी का एग्जाम जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। वहीं, महीने के आखिर तक रिजल्ट जारी हो सकता है। कहा जा रहा है कि HSSC दो दिन शनिवार और रविवार को चार सत्रों में परीक्षा करा सकता है। अगर छात्र ज्यादा हुए तो तीसरे दिन यानी सोमवार को भी परीक्षा कराई जा सकती है। पिछली बार कुछ जिलों में सीईटी नहीं हुआ था। ऐसे में सरकार कुछ जिलों को ड्रॉप करती है तो एग्जाम 3 दिन में हो सकता है। परीक्षा को लेकर बसों की किस जिले में कितनी जरूरत पड़ेगी, इसके लिए हरियाणा रोडवेज को आयोग की ओर से जिलों के सेंटरों की लिस्ट दी जाएगी। उसी के हिसाब से व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव किसी भी समय डीसी और एसपी के साथ बैठक कर सकते हैं।

जुलाई के प्रथम सप्ताह ग्रुप-डी का रिजल्ट

खबरों की मानें, तो एचएसएससी ग्रुप डी के 7596 पदों पर जुलाई के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है। आयोग ने तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था कि जल्द ही ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now