Haryana CET: हरियाणा CET को लेकर आई बड़ी अपडेट, नार्मलाइजेशन को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

On: September 3, 2025 10:26 AM
Follow Us:

Haryana CET: हरियाणा CET को लेकर बड़ी खबर आई है। हरियाणा में ग्रुप-सी की भर्तियों के लिए हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के बाद रिजल्ट में नार्मलाइजेशन फार्मूला लागू रहेगा। इस फार्मूले के खिलाफ याचिका को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।Haryana CET

मिली जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप मौदगिल ने मंगलवार को पहली ही सुनवाई पर याचिका को खारिज कर दिया। रोहतक के रहने वाले पवन कुमार ने हाई कोर्ट में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इस फैसाले के खिलाफ याचिका लगाई थी।

जानकारी के मुताबिक,  आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया था कि इस बार परीक्षा में नार्मलाइजेशन का फार्मूला लागू होगा। इसके चारों शिफ्टों में हुए पेपर की कठिनाई के आधार पर अंक बराबर किए जाएंगे, जिसके आधार पर याचिकाकर्ता ने इसे नियमों के खिलाफ करार देते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।Haryana CET

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now