Haryana Budhapa Pension: हरियाणा के बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

On: May 9, 2025 5:49 PM
Follow Us:
Haryana Budhapa Pension Great news for the elderly of Haryana! Now they will get this much money every month

हरियाणा सरकार द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। समय-समय पर इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों द्वारा उठाया भी जा रहा है। सरकार हर वर्ग के लोगों के उत्थान की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना शुरू की है।

बुजुर्गों को मिलते हैं ये लाभ
इस योजना का उद्देश्य न केवल बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सम्मान भी प्रदान करना है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बुजुर्ग आर्थिक रूप से सक्षम बनते हैं, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

पहले जटिल थी प्रक्रिया
पहले इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया काफी जटिल थी और बुजुर्गों को उम्र के इस पड़ाव पर दफ्तरों के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ता था। वृद्धावस्था के कारण वे दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगा पाते थे। इसी वजह से अब सरकार द्वारा इसमें बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे यह प्रक्रिया काफी सरल हो गई है।

अब बुजुर्गों को किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि पेंशन की राशि स्वतः ही उनके खाते में भेज दी जाती है। आपको बता दें कि सरकार ने प्रदेश में फैमिली आईडी शुरू की थी, जिसमें दर्ज उम्र के आधार पर 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर बुजुर्गों को पेंशन की राशि स्वतः ही मिलनी शुरू हो जाती है।

इतनी मिलती है पेंशन
सरकार पात्र बुजुर्गों के खाते में हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि देती है। यह राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है, जिससे उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं होती और न ही उन्हें कोई कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से समय-समय पर पेंशन राशि में बढ़ोतरी भी की जाती है। इस राशि की मदद से बुजुर्ग अपनी दवाइयां और अन्य दैनिक जरूरतों को पूरा कर पाते हैं। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है, जिसमें किसी तरह की दलाली या भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है।

बुजुर्गों को पेंशन के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की मजबूरी नहीं है। सरकार पेंशन की राशि सीधे उनके खाते में भेजती है। सरकार समय-समय पर इस योजना के तहत पेंशन राशि में बढ़ोतरी करती रहती है। जिन बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति कमजोर है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now