Haryana BPL Card: हरियाणा में 6 लाख से ज्यादा परिवारों को झटका, BPL श्रेणी से हुए बाहर

On: July 8, 2025 7:06 AM
Follow Us:
Haryana BPL Card: Shock to more than 6 lakh families in Haryana, out of BPL category

Haryana BPL Card: हरियाणा के 6 लाख परिवारों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने अचानक 6.36 लाख परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। 4 महीने में जहां प्रदेश में बीपीएल श्रेणी का आंकड़ा 52 लाख था, वह अब करीब 46 लाख रह गया है। सरकार ने तर्क दिया कि इन 6 लाख परिवारों का सालाना इनकम 1 लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है। इन लोगों के पास महंगी गाड़ियां भी है।

उधर, सरकार के इस आंकड़े पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ केस ऐसे सामने आए हैं जिनमें इनकम बिना किसी सर्वे के बढ़ोत्तरी कर दी गई। इसके अलावा कई परिवारों के पास दोपहिया वाहन तक नहीं है, लेकिन गड़बड़ के चलते उनके नाम फैमिली आईडी में बड़ी गाड़ियां चढ़ा दी गई।

जब वे राशन लेने पहुंचे तो उन्हें रद्द होने की जानकारी मिली। पता चला कि उनके नाम कोई वाहन रजिस्टर्ड हुआ है। लेकिन उन्होंने तो कोई वाहन नहीं खरीदा। फिर यह कैसे हो गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now