Haryana: रेवाडी में धडल्ले से हो रही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जानिए कहां कहां बिक रहे थे अवैध सिलेंडर

On: March 18, 2026 5:24 PM
Follow Us:
Haryana: रेवाडी में धडल्ले से हो रही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जानिए कहां कहां बिक रहे थे अवैध सिलेंडर

Haryana: बावल :हरियाणा के भविष्य का निवाला अब ‘गैस की किल्लत’ की भेंट चढ़ गया है? जमकर हो रही कालाबाजारी के चलते हज़ारों हॉस्टल और मैस में आज चूल्हे ठंडे पड़ गए…और वजह है— कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत! एक तरफ छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें फिक्र इस बात की है कि शाम को खाना मिलेगा या नहीं….

 

गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें हैं, कालाबाजारी हो रही है लेकिन प्रशासन का दावा ‘सब ठीक है’ गैस सिलेंडर बुक नहीं किए जा रहे है। आलम यहां तक कि खाद्य आपूर्पि विभाग एजेंसी के स्टॉक का चैक तक नहीं कर रहे है। 951 रूप्ए का सिलेंडर से 1200 से 1600 रूपए तकि बिक रहा है।

खाद आपूर्ति विभाग ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रसियावास रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान 1, 3 और 5 किलोग्राम के छोटे गैस सिलेंडरों का भारी जखीरा बरामद किया गया। टीम ने मौके से 1000 से अधिक खाली सिलेंडर जब्त किए, जबकि कार्रवाई के दौरान यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई।

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बाल में जप्त किए गए अवैध गैस सिलेंडर

 

 

छापेमारी की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों के भंडारण और भराई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

यह कार्रवाई जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफओ नीतीश सिंगला के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई, जिसमें एएफएसओ एसपी मेहता, सप्लाई इंचार्ज रविंद्र, सब इंस्पेक्टर जयवीर और बावल पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे।

दो घंटे तक चला अभियान

टीम ने करीब दो घंटे तक लगातार अभियान चलाकर सिलेंडरों को जब्त किया और गोदाम में मौजूद पूरे स्टॉक की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यहां 2000 से अधिक सिलेंडर होने का अनुमान है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध गैस कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एजेंसियों से ही गैस सिलेंडर लें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि संभावित हादसों से बचाव किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे, जिसके दौरान इस बड़े अवैध जखीरे का खुलासा हुआ और यह कार्रवाई संभव हो सकी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now