Hanuman Jyanti : सिरसा । श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल वीरवार को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्यच में 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक
Hanuman Jyanti चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हनुमत महायज्ञ, श्री महालक्ष्मी पूजन, अखंड श्री रामायण पाठ तथा बालाजी महाराज की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
श्री सालासर धाम मंदिर कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है।
मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। अन्य प्रदेशों से कारीगर सजावट के लिए बुलाए गए है। कलकत्ता व अन्य जगहों से सजावटी फूल मंगवाए गए है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं अद्भुत शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा बेगू रोड स्थित अग्रसेन स्कूल से शुरू होगी, जोकि नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सालासर धाम मंदिर में सम्पन्न होगी।
Hanuman Jyanti मंदिर कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा पावन ज्योत प्रज्ज्वलित करेंगे। महाराजा अग्रसेन चेरीटेबल ट्रस्ट सिरसा के प्रधान अनिल गनेरीवाला बालाजी महाराज का रजतमयी छत्र का पूजन करेंगे। ट्रस्ट के उपप्रधान भीम सर्राफ बालाजी के रथ का पूजन करेंगे। इसके साथ ही ट्रस्ट के महासचिव कुंज बिहारी सर्राफ व कोषाध्यक्ष सुनील सर्राफ की उपस्थिति में रजतमयी ध्वजा का पूजन होगा।
Hanuman Jyanti10 अप्रैल की सायं साढ़े 7 बजे बालाजी महाराज की स्वर्ण ज्योत का अनावरण जयदेव-सहदेव जैन चेरीटेबल ट्रस्ट सिरसा के प्रधान ललित जैन द्वारा किया जाएगा। रात्रि 8 बजे बालाजी की भव्य श्रृंगार आरती की जाएगी। इसी दिन सुबह 11 बजे अग्रोहा विकास ट्रस्ट की सिरसा इकाई के अध्यक्ष अनिल सर्राफ व समाजसेवी दीपू मेहता की ओर से सवामण लडड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाएगा।

















