Gurugram News: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित

On: April 9, 2026 7:16 PM
Follow Us:
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित

गुरुग्राम: हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम स्थित अपैरल हाउस में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा (हरियाणा प्रदेश) का “प्रांतीय अधिवेशन” प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा एवं कार्यक्रम संयोजक रवि वर्मा के नेतृत्व में भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। देश भर से पधारे समाज के लोगो ने समाज में एकजूटता की अपील की।Gurugram News

इस गरिमामयी आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों—महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से आए पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सार्थक विचार-विमर्श किया गया।Gurugram News

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा (हरियाणा प्रदेश) का “प्रांतीय अधिवेशन” प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा एवं कार्यक्रम संयोजक रवि वर्मा के नेतृत्व में भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा (हरियाणा प्रदेश) का “प्रांतीय अधिवेशन” प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा एवं कार्यक्रम संयोजक रवि वर्मा के नेतृत्व में भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी डॉ. साक्षी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उन्नाव), राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ (संरक्षक, पूर्व मंत्री एवं सांसद एटा-कासगंज), मुकेश राजपूत (सांसद फर्रुखाबाद), साहब सिंह राजपूत (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), रामसुरेश लोधी (प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र), चंद्रभान लोधी (पूर्व सांसद), वीरेंद्र सिंह लोधी (विधायक मारहरा, एटा), देवेंद्र सिंह राजपूत (विधायक स्याना), हरिओम वर्मा (विधायक अमापुर), सी.पी. सिंह लोधी (विधायक डिबाई), कृष्ण पाल लोधी एवं चंद्रपाल खड़गवंशी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर स्वामी डॉ. साक्षी महाराज एवं राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा अब शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करेगी, जिससे समाज के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज के अधिक से अधिक लोगों की राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे समाज की आवाज सशक्त रूप से आगे बढ़ सके।Gurugram News

 

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा (हरियाणा प्रदेश) का “प्रांतीय अधिवेशन” <a href=

Gurugram News

वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठन और समर्पण को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से समाज के उत्थान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा, ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में लोधी राजपूत समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, ताकि समाज के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण को नई गति मिल सके।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now