Gurugram News: गुरुग्राम में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी, जानें पूरा मामला

On: March 21, 2026 11:08 PM
Follow Us:

 

Gurugram News: गुरुग्राम में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियं पूरी कर ली है। CET को सुचारू रुप से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जबकि 2 दिन को लिए एग्जाम सेंटरों के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के आदेश जारी किए गए हैं।

जिले में सीईटी के लिए 145 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग शिफ्टों में एग्जाम होगा। जिसके लिए एक सत्र 36 हजार 372 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम में रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत जिलों से परीक्षार्थी आएंगे।

5 जगह से शटल सेवा मिलेगी
बाहरी जिलों से आने वाली बसों के लिए 5 जगहों प अस्थाई टर्मिनल बनाए गए हैं। यहां से परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक समय पर पहुंचाने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध किया गया है। शटल बस सेवा के लिए लेजर वैली पार्किंग सेक्टर 29 , ताऊ देवीलाल स्टेडियम, राजीव चौक पार्किंग, मानेसर और गांव बुढ़ेड़ा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी से दोनों दिन बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सेंटर तक शटल बस सेवा चलेंगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now