GMCBL: गुरुग्राम सिटी बस में किराये को लेकर किया बदलाव, देखें नया रूट और किराया सूची

On: September 28, 2025 9:50 AM
Follow Us:
गुरुग्राम सिटी बस में किराये को लेकर किया बदलाव, देखें नया रूट और किराया सूची

GMCBL: गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने यात्रियों की सुविधा के लिए बडा बदलाव किया गया हे। अब यहां पर किराया व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अब तक बसों में स्टॉप की गिनती के आधार पर किराया तय होता था, लेकिन नई प्रणाली में पूरी यात्रा की दूरी को ध्यान में रखकर किराया लिया जाएगा। GMCBL की नई किराया सूची जारी कर दी है।

ये होगा किराया तय: अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को अधिक न्यायसंगत और पारदर्शी किराया मिल सकेगा। नई दूरी आधारित व्यवस्था के तहत 6 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया 10 रुपए होगा। 6 से 13 किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपए और 13 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर 30 रुपए का किराया देना होगा। GMCBL

21 रूटों पर चल रही हैं इतनी बसें: बता दें कि जीएमसीबीएल के पास 21 रूटों पर 150 आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बसों का बेड़ा है। ये बसें जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और ई-टिकटिंग मशीनों जैसी सुविधाओं से लैस हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन बसों में रोज़ाना हज़ारों लोग सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा करते हैं।

GMCBL के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि शहर की परिवहन व्यवस्था और कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

GPS ट्रैकिंग, CCTV कैमरे की सुविधा: बता दें कि GMCBL के पास वर्तमान में 150 आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बसें हैं, जो 21 रूटों पर संचालित होती हैं। इन बसों में GPS ट्रैकिंग, CCTV कैमरे और ई-टिकटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

गुरुग्राम ऐप पर देखे पर सारी जानकारी: यात्रियों के लिए रूट और किराए की जानकारी “गुरुग्राम ऐप” पर आसानी से देखी जा सकती है और इसी ऐप के माध्यम से टिकट भी खरीदे जा सकते हैं। नई व्यवस्था से उम्मीद है कि लोग सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्राथमिकता देंगे और शहर का यातायात दबाव कुछ हद तक कम होगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now