GST news : 56वीं जीएसटी परिषद बैठक में लिए गए ऐतिहासिक फैसले, आम नागरिकों, किसानों, उद्योगों और व्यापारियों को बड़ी राहत

On: September 4, 2025 8:26 AM
Follow Us:

GST news : 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री जी, वित्त मंत्री जी व परिषद के सभी सदस्यों के दूरदर्शी नेतृत्व में लिए गए फैसले आम नागरिकों, किसानों, उद्योगों और व्यापारियों के लिए राहतकारी सिद्ध होंगे। हरियाणा इन ऐतिहासिक निर्णयों का स्वागत करता है।

प्रमुख निर्णय

जीएसटी दरों का युक्तिकरण – दरों को सरल बनाते हुए अब 5% और 18% की प्रमुख दरें लागू होंगी।

आम जनता को राहत –
• रोटी, परांठा जैसी वस्तुएं करमुक्त
• खाद्य वस्तुएं, दुग्ध उत्पाद, पैकेज्ड फूड पर कर घटा
• मक्खन व ड्राई फ्रूट्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5%

किसानों के लिए बड़ी राहत –
• कृषि उपकरण, ट्रैक्टर पार्ट्स, सिंचाई व जुताई मशीनों पर कर कम
• उर्वरक और जैव-कीटनाशकों पर दरें घटाई गईं

ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहन –
• सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5%

वस्त्र उद्योग व छोटे व्यापारियों को लाभ –
• प्रमुख इनपुट्स पर कर में कमी से उत्पादन लागत घटेगी

खाद्य प्रसंस्करण एवं ग्रामीण रोजगार –
• कर छूट से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा

हरियाणा की प्रगति

• 2018-19 में SGST संग्रह ₹18,910 करोड़ → 2024-25 में ₹39,743 करोड़ (110% वृद्धि)
• सीमित जनसंख्या के बावजूद SGST संग्रह में हरियाणा देश में 5वें स्थान पर

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now