Haryana : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, HPSC ने जारी हुआ इस परीक्षा का रिजल्ट…

On: November 18, 2025 8:31 PM
Follow Us:
HPSC

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के लिए HPSC ने परीक्षा (Result) परिणाम जारी कर दिया है। HPSC की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए प्री एग्जाम में 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए 843 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं।HPSC

जानकारी के मुताबिक, PRE में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को अब (Final Exam)  फाइनल एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा। PRE एग्जाम के लिए 2 नवंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी।

इन दिन भरे थे फार्म: बता दे इन पदों के लिए 28 अप्रैल 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। ट्रेजरी अफसर के लिए जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित है। असिस्टेंट अफसर के 30 पदों में जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित है। सभी पदों के लिए HPSC ने बैचलर डिग्री योग्यता रखी थी।HPSC

 

ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी के होते हुए जनरल की कट ऑफ में शामिल हुए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए हैं। Haryana HPSC ने साल 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।HPSC

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now