Kisan News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मंडियों में शुरू हुई इस फुल की खरीद

On: June 16, 2025 5:28 PM
Follow Us:
Great news for the farmers of Haryana! Purchase of this flower has started in the mandis (1)

Kisan News:  इस वर्ष भारत सरकार ने पीएसएस योजना के तहत 8883 मीट्रिक टन खरीद की मंजूरी दी है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सूरजमुखी का मौजूदा बाजार भाव 6400-6500 रुपये प्रति क्विंटल है।

कृषि एवं कल्याण विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी उत्पादन होने की उम्मीद है। प्रवक्ता के अनुसार इस वर्ष किसानों द्वारा 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बिजाई की गई है। इस वर्ष 18166 किसानों ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर सूरजमुखी के लिए पंजीकरण करवाया है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सूरजमुखी का न्यूनतम मूल्य 7280 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। प्रदेश के पांच जिलों की 17 मंडियों में हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि सूरजमुखी की खरीद के लिए मंडी आवंटन के तहत अंबाला जिले में अंबाला शहर, अंबाला कैंट, शहजादपुर, साहा, बराड़ा में हैफेड तथा मुलाना में एचडब्ल्यूसी, करनाल में हैफेड, कुरुक्षेत्र जिले में इस्माइलाबाद में एचडब्ल्यूसी, थानेसर में हैफेड, ठोल में एचडब्ल्यूसी, शाहाबाद में हैफेड तथा एचडब्ल्यूसी, लाडवा में हैफेड, बाबैन में हैफेड, झांसा में एचडब्ल्यूसी, पंचकूला में बरवाला में हैफेड तथा यमुनानगर में सढौरा एचडब्ल्यूसी खरीद एजेंसी होगी।

पिछले वर्ष 2024-25 के दौरान सूरजमुखी की खरीद हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा की गई थी। इस वर्ष प्रदेश की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक जारी रहेगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now