LIC के लाखों कर्मचारियों और एजेंट्स को नई साल पर बडा तोहफा

On: December 18, 2023 2:43 PM
Follow Us:

दिल्ली: जीवन बीमा निगम (LIC) के लाखों कर्मचारियों और एजेंट्स को नए साल बल्ले बल्ले होने वाली है। एलआईसी ने पेंशन में बढ़ोतरी के साथ ही कमीशन और ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी का ऐलान है।Haryna: बिना जांच दहेज के मामले नहीं होंगे दर्ज: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

बता दे कि वित्त मंत्रालय ने सितंबर महीने में LIC एजेंट और कर्मचारियों के लाभ के लिए ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी तथा रिन्‍यूअल कमीशन की बहाली की घोषणा की थी। अब ग्रेच्‍युटी को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने, फैमिली पेंशन की दर 30 फीसदी करने और रिन्‍यूअल कमीशन दोबारा चालू करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।LIC

रिन्‍यूअल कमीशन बहाल
अब एलआईसी ने फिर नियुक्त किए गए एजेंट्स को भी रिन्यूअल कमीशन पाने का हकदार माना है। अभी तक के LIC के नियमों के मुताबिक, एजेंट्स पुरानी एजेंसी के तहत किसी भी बिजनेस पर रिन्यूअल कमीशन के हकदार नहीं हैं। रेवाड़ी में ईंट भट्‌ठे मालिक की लापरवाही से गई दो जान

इस दिन होगा लागू
नए नियम 6 दिसंबर से लागू हो गए हैं। नोटिफिकेशन के मिलते ही कर्मचारियो ने खुशियां जाहिर कि है। LIC (एजेंट्स) नियम 2017 में बदलाव कर LIC के एजेंट्स के लिए न केवल ग्रैच्युटी की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपए किया गया है, बल्कि रिन्युअल कमीशन को भी बहाल किया गया है।

टर्म इंश्योरेन्स कवर में भी इजाफा
Money Control की एक रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट्स के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर 3 हजार से लेकर 10 हजार रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 25,000-1,50,000 रुपये कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी से एजेंट्स के परिवारों को बेहतर सुरक्षा कवर मिलेगा.

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now