महिलाओं को सरकार बिना ब्याज देगी 10 लाख का लोनमहिलाओं को सरकार बिना ब्याज देगी 10 लाख का लोन

Haryana Breaking News: हरियाणा के सड़कों पर अब केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी पिंक कैब चलाती हुई दिखने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पिंक कैब योजना’ को धरातल पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री के द्वारा साफ कर दिया गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि हम राज्य की महिलाओं को चूल्हा चौका तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं बल्कि उन्हें उद्यमी बनना चाहते हैं।

खुद का बिजनेस शुरू कर पाएंगी महिलाएं (Haryana Breaking News)

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि जो महिलाएं खुद का काम शुरू करना चाहती है वह अपना इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीद पाएंगी और इसके लिए सरकार 10 लख रुपए का लोन देगी। इस पर कोई भी ब्याज नहीं लगेगा।

आपको बता दे की पिंक कैब सिर्फ हरियाणा में पहली बार नहीं चलेगी बल्कि पहले से बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों में चलती है। हरियाणा में इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि रात में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के मन में डर रहता है लेकिन इस योजना के शुरू होने के बाद महिलाएं बेफिक्र होकर रात को सफर कर पाएंगी क्योंकि महिला ड्राइवर होने से उनके मन में डर नहीं रहेगा।

हरियाणा सरकार के इस कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा फिलहाल 5 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इन महिलाओं को लखपति दीदी के श्रेणी में लाया जाएगा। जिन महिलाओं की सालाना आय ₹100000 से कम है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत वह हर महीने 20 से ₹25000 कमा पाएंगे। गाड़ी चलाने से पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के शुरू होने से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा और राज्य में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का संचालन बढ़ जाएगा।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •