Good news: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी: अब इस रूट पर भी दोडेगी ट्रेन, चंडीगढ जाना हुआ आसान

On: January 3, 2025 7:43 AM
Follow Us:

Good news : रेल में यात्रा करने लोगो को नई साल पर एक बडा तोहफा मिलने वाला है। हिसार से चंडीगढ़ के बीच MEMU ट्रेन चलाने का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इस ट्रेन से यह मार्ग आसानी से 6 घंटे में पूरा हो सकेगा, इतना ही नहीं इससे सुविधा यात्रा को बहुत आसान और आरामदायक हो जाएगी।

 

नए साल 2025 में हिसार और चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। यह रेल सेवा न केवल हिसार के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत होगी, बल्कि पूरे राज्य के यात्रियों को भी एक नई सुविधा प्राप्त होगी। Good news

 

रेल सेवा की पुरानी मांग होगी पूरी: बता दे कि हिसार और चंडीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा की मांग कई सालों से उठाई जा रही थी। इस मार्ग के यात्री हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहते थे कि उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए अधिक समय लगता है। लेकिन अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। रेल यात्रियों के लिए इस मार्ग पर MEMU ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

TRAIN

सफर होगा आसान: बता दे कि हिसार और चंडीगढ़ के बीच की दूरी लगभग 299 किलोमीटर है। इस रेल के शुरू होने से इस रूट की यात्रा अब केवल 6 घंटे में पूरी हो सकेगी। बता दे कि ट्रेन हिसार से चंडीगढ़ होते हुए कालका, जैकल, धूरी, पटियाला और अंबाला कैंट होते हुए सीधे चंडीगढ़ जाएंगी।

विशेष रेल सेवाओं का होगा संचालन: रेलवे विभाग ने यात्रियों के लिए कुछ विशेष रेल सेवाओं का भी संचालन शुरू किया है। इनमें हिसार-तिरुपति, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस और अजमेर-बांद्रा टर्मिनस विशेष रेल सेवाएं शामिल हैं।

 

MEMU ट्रेन सेवा की सुविधा : MEMU (Mainline Electric Multiple Unit) ट्रेन एक तेज़ और आरामदायक रेल सेवा है, जो शहरों के बीच यात्रा को बहुत आसान बनाती है। इस ट्रेन के चलने से हिसार और चंडीगढ़ के बीच की यात्रा में भारी कमी आएगी। इस MEMU से लोग अपनी मंजिल पर जल्दी पहुंच सकेंगे।

हिसार-चंडीगढ़ रेल सेवा से यात्रियों को होगा लाभ:  हिसार से चंडीगढ़ के बीच MEMU ट्रेन के चलने से यात्रियों को कई लाभ होंगे। सबसे पहले, इस ट्रेन से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। अब तक हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को लगभग 8-10 घंटे का समय लग जाता था, लेकिन MEMU ट्रेन के चलने के बाद यह यात्रा केवल 6 घंटे में पूरी हो जाएगी।

इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि उनकी यात्रा भी बहुत आरामदायक और कम खर्चीली होगी। इसके अलावा, यह सेवा हरियाणा राज्य के विकास और परिवहन सुविधाओं के विस्तार में भी अहम भूमिका निभाएगी।

बता दे कि हिसार-तिरुपति विशेष ट्रेन सेवा अब हर शनिवार को 2.10 बजे हिसार से रवाना होगी। सोमवार को तिरुपति पहुंचेगी। इन ट्रेनो का कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा, जैसे साडूलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, सीकर, रिंगस, जयपुर, दुर्गापुरा, कोटा, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा और नीलोर आदि।

हिसार से चंडीगढ़ के बीच MEMU ट्रेन सेवा का शुरू होना यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी।Good news

हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा शुरू करने के लिए हरियाणा के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मांग उठाई थी। उन्होंने इस मुद्दे को रेलवे मंत्री के समक्ष उठाया इसी के बाद ये मांग सिरे चढी है सुभाष बराला की मेहनत के परिणामस्वरूप ही यह MEMU ट्रेन सेवा शुरू हो रही है, और रेलवे विभाग इस पर काम कर रहा है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now