Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए आई खुशखबरी, 30 जून के बाद मिलेगी बड़ी राहत

On: June 25, 2025 11:52 AM
Follow Us:
Good news for the people of Punjab, big relief will be available after June 30

Punjab News: पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को कुछ राहत मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्री-मानसून की एंट्री होने वाली है और इसके साथ ही भारी बारिश होने की उम्मीद है। Punjab News

अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में इसकी आधिकारिक एंट्री 30 जून के बाद होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे असर दिखा रही हैं।

पठानकोट समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पठानकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

अगले 4 दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। Punjab News

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार फरीदकोट जिले में 6 डिग्री, मोहाली में 5.4 डिग्री, लुधियाना में 6 डिग्री, रोपड़ में 6.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़े सुबह 8:30 बजे तक के हैं और इसके बाद भी बारिश जारी रही, जिससे दोपहर तक तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। उदाहरण के लिए बठिंडा में कल तापमान 41 डिग्री था, जो अब 7 डिग्री कम दर्ज किया गया है। इस बदलाव से साफ है कि पंजाब में मौसम बदल गया है और अब कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now