Haryana News: धूुसखोरी के आरोप में फोरेस्ट विभाग का इस्पेंक्टर व ड्राइवर गिरफ्तार

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:
धूुसखोरी के आरोप में फोरेस्ट विभाग का इस्पेंक्टर व ड्राइवर गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोरी में फोरेस्ट विभाग के इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिालहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ जारी है

जानिए क्या था मामला: बत दे कि गांव सपहेड़ा-भीलपुरा निवासी संदीप कुमार ने ACB को शिकायत दी थी कि उससे फोरेस्ट विभाग के इंस्पेक्टर राकेश व उसकी गाडी चालक भरत सिंह (ड्राइवर) द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। आरोप है कि दोनों ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, बाद में 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।Haryana News

शिकायत के अनुसार, संदीप का सुअर फार्म हाउस है और उसे कच्चे मांस की आवश्यकता रहती है। इसी को आधार बनाकर आरोपियों ने कार्रवाई की धमकी देते हुए उससे रिश्वत मांगी थी। वह बार बार दबाब बनाए जाने को लेकर परेशान था।Haryana News

ACB इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। 40 हजार रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन 30 हजार रुपये लेते हुए दोनों को काबू किया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानिए कैसे किए काबू: ACB टीम ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्रैप बिछाया। शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये देकर वन विभाग कार्यालय भेजा गया। जैसे ही उसने फोरेस्ट विभाग इस्पेंक्टर के चालक भरत को रकम सौंपी, टीम ने तुरंत रंगे हाथों पकड़ लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now