मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Cold Waves: कोहरा व ठंड का सितम, 14 जिलो में रेड अलर्ट

On: January 4, 2023 7:57 PM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेश मे कोहरे व ठंड का सितम बढता ही जा रहा है। आये दिन तापमान लगातार गिर रहा है। हिसार राज्य में आज का दिन सबसे ठंडा रहा। यहां ठंड के कारण 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

Haryana News: चने की नई वैरायटी तैयार, अब पैदावार होगी दोगुनी

14 जिलों में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शीतलहर के चलते हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी दी है। शीतलहर के चलते बुधवार को कई जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रह सकते हैं। ​विभाग ने आमजन से ठंड के चलते घरो मे रहने की अपील की है।

इसमें दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो जाता है। हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को घनी धुंध या घना कोहरा छाया रहा. कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई।

मौसम का ताजा पूर्वानुमान
राज्य में 8 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अगले तीन दिनों तक यानी 6 जनवरी तक राज्य के अधिकांश इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने और गहरी धुंध पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में चल रही उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट की भी संभावना है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 7 और 8 जनवरी को आंशिक बादल छाने और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है।
AIR INDIA ने एक यात्री की 30 दिन यात्रा पर लगाया वेन, जानिए क्या था कसूर
हिसार बना कोल्ड डे: हिसार में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला ने अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह इस मौसम का सबसे कम दिन का तापमान है।

टूटा रिकोर्ड: मौसम विभाग के अनुसार साल 2011 के बाद दिन का इतना कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 2 जनवरी 2011 को 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हिसार में रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड का असर ज्यादा है।

1

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now