back to top
Home Haryana News Haryana News: गुरुग्राम में बढ़ती जा रही है आग की लपटे,6 दमकल...

Haryana News: गुरुग्राम में बढ़ती जा रही है आग की लपटे,6 दमकल गाड़ियां मौके पर

गुरुग्राम में बढ़ती जा रही है आग की लपटे,6 दमकल गाड़ियां मौके पर
गुरुग्राम में बढ़ती जा रही है आग की लपटे,6 दमकल गाड़ियां मौके पर

Haryana News: रविवार की सुबह गुरुग्राम के बजघेड़ा स्थित प्लास्टिक की एक फैक्ट्री और गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे रौद्र रूप ले लिया और आसपास के दूसरे इलाकों और गोदाम तक पहुंचना शुरू कर दिया।

पहले तो फैक्ट्री के कर्मचारियों के द्वारा खुद आग पर कंट्रोल पाने की कोशिश की गई लेकिन आग बढ़ती ही गई इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

आग की लपटे के कंट्रोल नहीं हो रही है और लगातार आग बढ़ता जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है। आसमान में काले गुब्बारे कई किलोमीटर दूर से ही देखने को मिल रहे हैं।

6 सोसाइटी में फैला धुएं का गुबार

गुरुग्राम के 6 सोसाइटी में धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है। धीरे धीरे आग सोसाइटी में फैलने लगी है। लोगो को बाहर निकाल दिया गया है, ताकि कोई नुकसान ना होगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News