Firing: क्रेन संचालक को मारी गोली: गोली मारने वाला भिवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर

On: July 3, 2023 12:11 PM
Follow Us:

भिवाड़ी: बदमाशों को पुलिस को बिल्कुल भय नही है। भिवाड़ी सोहना स्टेट हाईवे पर कहासुनी को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने एक क्रेन संचालक को गोली मार दी।

क्या था मामला: भिवाड़ी गांव के रहने वाले घायल जसपाल तंवर ने बताया कि वह देर रात 10 बजे अपने ऑफिस से होटल पर सब्जी लेने के लिए जा रहा था। उसे भिवाड़ी के ही रहने वाले सतवीर तंवर उर्फ़ गधाश् हन्नी तंवर, आशी, राजू लाला और सुंडा मिल गए। सभी सड़क पर खड़े होकर आपस में बात करने लग गए और हंसी मजाक चल रही थी।Rewari: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुआ हादसा: धारूहेड़ा व बावल में दो लोगो की मौत

कहासुनी लेकर चला दी गोली
कहासुनी को लेकर सतवीर तंवर का उससे झगड़ा करने लग गया।  हिस्ट्रीशीटर ने उस पर गोली दाग दी।  गोली उसके सीने में लगी और वह वहीं पर गिर गया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।Rewari: धारूहेड़ा से दुकानदार की बाइक चोरी

यहां करवाया भर्ती: घायल को भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित से रात को ही मामला दर्ज कर लिया।

थाना अधिकारी विरेंद्र पाल ने बताया कि रात को फायरिंग की घटना हुई है उसमें अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला दर्ज कर लिया है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now