back to top
Home Haryana News Haryana Crime News: बाप बना हैवान! अपनी बेटियों से किया छेड़छाड़, मां...

Haryana Crime News: बाप बना हैवान! अपनी बेटियों से किया छेड़छाड़, मां ने कराया केस दर्ज

बाप बना हैवान! अपनी बेटियों से किया छेड़छाड़
बाप बना हैवान! अपनी बेटियों से किया छेड़छाड़

Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल जिले के घड़ौरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर मारपीट धमकी देने और अपनी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना के द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जीरो फिर भी दर्ज कर लिया गया है।

17 साल पहले हुई थी शादी

शिकायत करने वाली पत्नी ने बताया कि 17 साल पहले पानीपत जिले के एक गांव में वीरेंद्र नाम के युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं तीन बेटियां और एक बेटा। वीरेंद्र अक्सर उसके साथ मारपीट करता है इसके साथ ही उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता है। सास ससुर भी बेटियों के साथ मारपीट करते हैं।

3 महीने से मायके में रह रही है पीड़िता

पीड़ित महिला ने बताया कि 3 महीने से वह अपने मायके रहती है। 12 अप्रैल को वीरेंद्र उसके मायके आया था और उसके साथ मारपीट किया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति वीरेंद्र अक्सर उसके मायके जाकर उसके परिवार के साथ भी मारपीट करता है।

महिला थाना में की शिकायत

14 अप्रैल को महिला थाना करनाल में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज किया। महिला थाना की SI नेहा ने 0 FIR दर्ज किया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़ित पत्नी ने कहा है कि पति वीरेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही महिला ने कहा कि भविष्य में अगर उसका पति कोई गलत कदम उठाता है तो इसकी जिम्मेदारी पति की होगी ना कि मेरी।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News