Faridabad: हरियाणा के इस गांव में 500 रूपए के लिए मर्डर

On: October 13, 2024 8:54 PM
Follow Us:

Faridabad:  हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में 500 रुपये का उधार नहीं चुकाने पर पीट पीट कर युवक की हत्या कर दी गई।

 

इतना ही नही बदमाशों ेन युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को उसी के घर के सामने फेंक दिया। पुलिस ने मामले में हत्या में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। Murder news

बता दे हरियाणा के फरीदाबाद के चांदपुर गांव में रहने वाली दिलशादन ने बताया कि उनके पति सलाउद्दीन को गांव के ही रहने वाला पवन शाम को अपने साथ स्कूटी पर बिठाकर ले गया था। देर रात को पवन और उसके एक अन्य साथी सलाउद्दीन को अधमरी हालत में उनके घर के बाहर फेंक गए। Faridabad

तोडा दम: गंभीर से घायल सलाउद्दीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने आरोप लगाया कि पवन ने सलाउद्दीन से काफी मारपीट की। वे उसके 500 रूपए मांगते थी। पैसो के लिए ही उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।

एक आरोपित काबू: पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है तथा एक आरोपित का काबू कर लिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now