40 वीं राज्य स्तरीय पशुधन Exhibition में छाया रेवाड़ी का घोडा

On: February 29, 2024 6:50 AM
Follow Us:

रेवाडी: केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी  Exhibition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेहरूगढ़ के हवा सिंह के नर शिशु घोड़ा ने प्रथम पुरस्कार जीता है। गांव पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उसका स्वागत किया गया।

HORSE NAHAD
40 वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में छाया रेवाड़ी का घोडा

ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिवसीय 40 वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी  Exhibition में नर शिशु घोड़े की कैटेगरी में ग्राम नेहरूगढ़ के निवासी हवा सिंह पुत्र महावीर सिंह के नर शिशु घोड़े ने 51 हजार की नकद इनाम राशि जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इसी गांव के ही मोहित कुमार पुत्र शीशराम के नर शिशु घोड़े ने भी सांत्वना पुरस्कार मिला है।

नेहरूगढ़ मेंं गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत Exhibition

दोनों पशुओं के विजेता रहने पर गांव नेहरूगढ़ के वासियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। पशु चिकित्सालय नेहरूगढ़ के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार जैन ने विजेता पशुओं की पीठ थपथपाई और उनकी उपलब्धि के लिए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now