धारूहेड़ा के मुख्य बाजार में अतिक्रमण, कई सालों से नहीं हुई है कोई कारवाई

On: February 10, 2026 4:34 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा के मुख्य बाजार में अतिक्रमण, कई सालों से नहीं हुई है कोई कारवाई

धारूहेड़ा: शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट व राजकीय प्राथमिक अस्पताल की दीवार के साथ सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाए जाने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग मुख्य बाजार को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है, लेकिन अतिक्रमण के चलते सड़क बेहद संकरी हो चुकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को भीड़ और जाम के बीच निकलने को मजबूर होना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

 

 

सड़क किनारे जगह-जगह दुकान और फुटपाथी दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है, जिससे सड़क छोटी हो गई हैएंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता मिलना भी चुनौती बना हुआ है।

 

लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगो ने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटान की की मांग की है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now