Encounter In Gurugram: कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का Haryana में एनकाउंटर, बिहार मेंं था दो लाख का ईनाम

On: November 29, 2024 8:08 PM
Follow Us:
कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का गुरूग्राम में एनकाउंटर, बिहार मेंं था दो लाख का ईनाम

Encounter In Gurugram: हरियाणा की साइबर सीटी मेे गुरुग्राम में शुक्रवार बिहार और हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान में एक बडी सफलता मिली है। बिहार में पुलिस के गले की फास ने में सीतामढ़ी के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय को पुलिस ने ढेर कर दिया है

जानिए कौन है सरोज राय: सरोज राय बिहार का कुख्यात बदमाश हैं। जिसके नाम पर लोग थर थर कांपते हैै। सरोज राय पर 30 संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं। पिछले कई सालों से वह पुलिस के गले की फांस बना हुआ था।

जानिए कैस आया चर्चा में: बता दे कि 2014 में शहर के बड़े दवा Vayapari  यतींद्र खेतान की रंगदारी नहीं देने पर मर्डर कर दिया था। इसके बाद पहली बार वह सुर्खियों में आया था। इतना ही नहीं इससे पहले भी पहल यह रंगदारी नहीं देने वाले आधा दर्जन व्यवसायियों को अपने गोली का निशाना बना चुका था। Encounter Saroj Rai

FIRING

बिहार पुलिस टीम सरोज की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही थी। लेकिन उसे सफलता नही मिली। जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने पहली बार उस पर 50 हजार इनाम रखा। उसके बावजूद उनकी गुडांगर्दी बढती ही चली गई। इसी के चलते फिर बिहार पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख तक कर दी।

2 लाख का था ईनाम: बता दे कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय पर बिहार पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। शुक्रवार का गुरूग्राम मे एनकाउंटर से बिहार पुलिस ने राहत की सांस ली।

 

विधायक से रंगदारी मांगने के बाद से सरोज राय बिहार पुलिस गैंगस्टर की सूची में शमिल हो गया था। इसी के चलते सरोज राय सीतामढ़ी पर 2 लाख का इनामी रखा हुआ था। पुलिस कई महीनों की उसकी तलाश में थे जो आज पूरी हो गई।

सैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से सरोजराय ने रंगदारी मांगी थी और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी तक दी थी। इसी के बाद से सरोज राय पर बिहार पुलिस ने दो लाख का इनाम जारी किया था।

 

सुबह सुबह हुई मुठभेड: हरियाणा के गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में सुबह सुबह चार बजे बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे घेर लिया।

गुरूग्राम पुलिस ने नाके पर कुख्यात गेंगस्टर सरोज राय को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पर ही गोलीबारी शुरू कर दी। इसी के चलते पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

तोडा दम: पुलिस व गेंगस्टर की मुठभेड में घायल हुए सरोज राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस बाबत उसके परिजनो को सूचना दी गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now