Haryana News: शिक्षक दिवस पर कर्मचारियों-अधिकारियों ने रखा उपवास, दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी तेज

On: September 5, 2025 6:33 PM
Follow Us:
सामूहिक उपवास के साथ कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Haryana News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति (PBSS) के आह्वान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलेभर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दिवसीय उपवास रखा। यह उपवास नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले पूरे देश में आयोजित किया गया।Haryana News

NPS 5

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के जिला रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ प्रभारी तथा अखिल भारतीय इंजीनियरिंग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव ने बताया कि कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस का विरोध जताने के लिए अपने-अपने कार्यस्थल पर उपवास रखा।Haryana News

उनका कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली ही कर्मचारियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। वहीं, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला प्रधान मनोज मसानी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जिला प्रधान राजबीर यादव ने बताया कि 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय प्रदर्शन में हरियाणा से हजारों कर्मचारी शामिल होंगे। राज्य स्तर पर पंचायत इंजीनियरिंग एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बिना पुरानी पेंशन के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

Haryana News: शिक्षक दिवस पर कर्मचारियों-अधिकारियों ने रखा उपवास, दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी तेज
Haryana News: शिक्षक दिवस पर कर्मचारियों-अधिकारियों ने रखा उपवास, दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी तेज

उपवास कार्यक्रम में महिला विंग की प्रधान सीमा यादव, जिला उपप्रधान संजय कुमार, ब्लॉक प्रधान प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष रणधीर, आरपीएसएस प्रधान धर्मेंद्र सहित शिक्षा, सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग के कई कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।

इस सामूहिक उपवास के साथ कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now