Haryana: हरियाणा के इस जिले में लोकल रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री विज ने दी जानकारी

On: June 7, 2025 7:38 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana: महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाते हुए अम्बाला में जल्द ही पांच नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल बस रुट पर शामिल कर संचालित किया जाएगा जिनको मिलाकर अब अंबाला में कुल 10 इलेक्ट्रिक बसें लोकल रूट पर यात्रियों को अपनी सेवाएं देंगी तथा भविष्य में जल्द ही अन्य इलेक्ट्रिक बसों को शामिल जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि पांच नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से अब लोकल रुट पर कुल दस बसों को संचालित किया जा रहा है और आने वाले समय में छह से सात अन्य इलेक्ट्रिक बसों को लोकल रुट पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित होती है।

परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुनः प्रारंभ किया जा सका है। पहले अम्बाला सिटी व अंबाला छावनी के मध्य नियमित बस सेवा थी, मगर इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन गत वर्ष परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज ने लोकल बस सेवा को पुनः शुरू कराया जिसका आज अम्बाला के निवासियों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

गौरतलब है कि हरियाणा में परिवहन सेवा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 650 बसों की सौगात दी जा रही है जिनमें से 150 बसें वातानुकूलित होंगी।

इन रुटों पर चल रही लोकल बस सेवा

परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी से अंबाला शहर के बीच कई रुटों पर लोकल बस सेवा इस समय चल रही है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। इसमें अम्बाला छावनी कलरहेड़ी से डिफेंस कालोनी, टुंडला, तोपखाना परेड, इंदिरा चौक, छावनी बस स्टैंड से सिटी की ओर बस सेवा चल रही है।

इसके अलावा बोह से बब्याल, टांगरी बांध रोड, महेशनगर, सुभाष पार्क, इंदिरा चौक व बस स्टैंड से सिटी रुट पर बस सेवा है। इसी प्रकार से शाहपुर, मच्छौंडा से विद्यानगर, नन्हेड़ा, सुभाष पार्क, बस स्टैंड होते हुए सिटी की ओर बस सेवा चल रही है। वहीं, लोकल बस सेवा को अब साहा से भी जोड़ा गया है। हजारों यात्री प्रतिदिन बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

यात्रियों के लिए जल्द बनाए जाएंगे बस क्यू शेल्टर

लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में 27 बस क्यू शेल्टर भी बनाए जा रहे हैं। इनको बनाने के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। इनके बनने से यात्रियों को बसों का इंतजार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइट व पंखे की व्यवस्था भी होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now