back to top
Home Political News Election News: धारूहेड़ा में क्या इस बार बागी पूर्व चेयरमैन को मिलेगा...

Election News: धारूहेड़ा में क्या इस बार बागी पूर्व चेयरमैन को मिलेगा रसपोंस या नहीं

धारूहेड़ा में क्या इस बार बागी पूर्व चेयरमैन को मिलेगा रसपोंस या नहीं
धारूहेड़ा में क्या इस बार बागी पूर्व चेयरमैन को मिलेगा रसपोंस या नहीं

Election News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में 18 पाषर्दो व चेयरमैन के लिए 10 मई को चुनाव होने जा रहे है। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में 2020 में निर्दलीय चेयरमैन चुने गए कंवर सिंह यादव एक बार फिर चुनावी दौड़ में शामिल है। अब सवाल यह है इस बार भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए पूर्व चेयरमैन को जनता सरपोंस देगी या नहीं।Election News

क्यों बने पूर्व चेयरमैन बागी

भाजपा से टिकट लेने की दौड में शामिल व पूर्व चेयरमैन अंत तक टिकट के लिए लडते रहे। लेकिन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का आशीर्वाद नहीं मिला इसी के चलते उनको भाजपा का टिकट नही मिला। अब पूर्व चेयरमैन एक बार फिर टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव मैदान में उतर आए है। हालांकि उनके साथ कोई पूर्व पार्षद दिखाई तो नहीं दे रहा है लेकिन अब सवाल यह है क्या वे इस बार पिछली बार की तहर वोट ले सकेगें या नहीं।

 

 

जानिए किन किन ठोंकी चुनावी ताल

धारूहेड़ा में पहले 12 प्रत्याशियों ने नांमाकन किया था। फिलहाल छह प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। भाजपा से अजय जांगड़ा, कांग्रेस से कुमारी राज चुनावी मैदान में हैं। पूर्व प्रधान कंवर सिंह यादव के अलावा, बाबूलाल लांबा, प्रदीप यादव और दिनेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि अगर पिछले मतदान के आंकडो पर नजर डाले तो धारूहेडा में इस बार छह मे तीन प्रत्याशी दोबारा अपनी किस्मत अजमा रहे है।

क्या कहता है धारूहेड़ा में चुनाव को लेकर सर्वे

बता दे अहीरवाल में राव इ्ंद्रजीत का वोट बैक बहुत ज्यादा है। इतना ही नहीं पिछले 5 साल विकास कार्यो में जनता के बीच रहे उपचेयरमैन अजय जांगडा की छवि धारूहेड़ा में बेहतरीन बनी हुई है। एक ओर भाजपा का टिकट दूसरी ओर अच्छी छवि का अजय जागडा को इस बार फायदा मिलने के आसार है। हांलाकि आजकल जनता बडी शातिर है तो कहती कुछ है ओर करती कुछ है इसी लिए हारजती का फैसला तो मतपेटी खुलने के बाद ही चलेगा।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।