DSP Rewari ने ली थाने में पुलिस मित्रों की बैठक, बेहतर तालमेल और सूचना तंत्र पर दिया जोर

On: October 8, 2025 6:46 PM
Follow Us:
डीएसपी ने ली थाने में पुलिस मित्रों की बैठक, बेहतर तालमेल और सूचना तंत्र पर दिया जोर

धारूहेड़ा: थाना परिसर में डीएसपी डा रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मित्रों की बुधवार शाम को बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए पुलिस मित्रों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग को मजबूत करना रहा, ताकि स्थानीय स्तर पर अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।DSP Rewari

डीएसपी ने पुलिस मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शांति बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस मित्र न केवल पुलिस का सहयोग करें, बल्कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।DSP Rewari

 

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। डीएसपी ने कहा कि सहयोग करने वाले पुलिस मित्रों का सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुरक्षा शाखा प्रभारी सतपाल सिंह, थाना प्रभारी कश्मीर सिह, सेक्टर छह थाना प्रभारी सचिन व अन्य मुलाजिम शामिल रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now