Murder in Rewari : शराबी भतीजे ने पीट-पीट कर दी बुजुर्ग ताई की हत्या, पुलिस ने दो घंटे मे ही दबोचा

On: June 11, 2023 7:12 PM
Follow Us:

रेवाडी: रेवाड़ी के गांव जाटूवास में रविवार सुबह एक प्लाट में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भतीजे ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के बाद महज दो घंटे मे आरोपी को काबू कर लिया है।Rewari: मानव अधिकार मिशन की ओर से रक्तदान शिविर 13 को

बता दे कि रविवार सुबह परिवार के लोग प्लाट में पहुंचे तो चंद्रो देवी का शव बाहर रास्ते में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। बुजुर्ग महिला को डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने ख्ंगाले कैमरे: हत्या की सूचना पाकर पुलिस गांव मे पहुंची तथा CCTV खंगालें। कैमरे में प्लाट के सामने उसका भतीजा प्रदीप डंडे से हमला करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो वह अपने घर से रात से ही लापता मिला।Rewari: जय जयकारो से रवाना हुआ खाटू श्याम का जत्था

पहले कर चुका है पिटाई: परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक प्रदीप शराब पीने का आदी है। वह पहले भी कई बार चंद्रो देवी और उसके बेटों के साथ झगड़ा कर चुका है।वह शराब पीकर उसकी अक्सर पिटाई करता था।

हत्यारोपी दबोचा: पुलिस ने दबीश कर बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे प्रदीप को काबू कर लिया है। उसे सेामवार का अदालत मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now