Rewari Crime: 11वीं मंजिल से महिला कूदी, जानिए क्या थी वजह

On: January 2, 2023 12:38 PM
Follow Us:

धारूहेडा: कस्बा स्थित अरावली हाइट्स सोसायटी में रात को 11वीं मंजिल से कूद कर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के गिरने से सोसायटी में सनसनी फैल गई।

सेक्टर छह पुलिस को देर रात सूचना मिली कि धारूहेड़ा स्थित अरावली हाइट्स सोसायटी की 11वीं मंजिल से एक महिला नीचे गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पाकर मथुरा की महाविधा कालोनी से महिला के मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए।

alwali height 11zon 1

IMD ने किया अलर्ट, बढेगा कोहरा और ठंड, जानिए अपने शहर का मौसम

मृतक महिला के पिता भगवान सिंह ने कहा है कि उनकी बेटी विनिता की शादी मध्य प्रदेश के जिला गुन्ना के रहने वाले पंकज के साथ तीन साल पहले हुई थी।

HSEB की नई पहल: अब प्राइवेट स्कूलो में बनेगे Exam व उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र
पंकज व विनिता वर्तमान में धारूहेडा की अरावली हाइट्स सोसायटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे। पंकज द्वारा विनीता को परेशान किया जा रहा था। विनीता ने इस बारे में कई बाद परिजनो को भी बताया।

उन्होंने भी पंकज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर आत्म्हत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now