Dharuhera: तीसरे दिन भी नहीं हुई मृतक की पहचान

On: May 29, 2024 7:28 PM
Follow Us:

Dharuhera:औद्योगिक कस्बे के गांव महेश्वरी स्थित शराब के ठेके के पास Monday  Evening  को मिले मृतक युवक की तीसरे दिन भी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने शव गृह में शव का रखवा दिया है।

Sector 6 police Dharuhera  ने बताया शराब के ठेके पर कार्यरत एक युवक ने सूचना दी कि ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली।

जांच अधिकारी ASI Rakesh  ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 36 साल है तथा मृतक के शरीर पर लाल रंग की शर्ट व नीले रंग का लोवर है।

तीसरे दिन भी पहचान नही: पुलिस ने बताया कि मृतक की तीसरे दिन भी पहचा नहीं हो पाई है। युवक की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। आस पास के थानों में मृतक की फोटो शेयर की गई ताकि पहचान हो सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now