Dharuhera News: घर में घुसकर मारपीट, विरोध करने पर मिली धमकी

On: March 26, 2024 10:35 AM
Follow Us:

Dharuhera News: सेक्टर छह पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर दो महिलाओ सहित पांच लोगो पर घर में घुसकर तोड फोड करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में दारकाधीश सोसायटी निवासी गोयल ने बताया किउसने हीरो कम्पनी मै पार्किंग के लिये जगह कापडीवास के पास दे रखी है । वह वहां पर मैनेजर की नौकरी पर कार्यरत है। 25 मार्च को फील्ड फरीदाबाद संजय व अपनी पत्नी दीपीका के पास आए थे।

 

हम सभी दारकाधीश अपने घर बैठकर बातचीत कर रहे थे तो तभी मेरे घर की बैल बजी मैने दरवाजा खोला । तो चेतन, उसकी पत्नी प्रीती व उसका पिता मुकेश शर्मा व उसकी मम्मी त्रिवेणी व उसके साथ अन्य लडका घर आ गए। प्रीती ने गाली गलौच शुरु कर दिया तथा हमारे घर जोर जोर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

 

उनको समझाने की कोशिश की परन्तु ये नही माने । कमरे मे रखी हुई सैन्टर टैबल पर रखा हुआ शीशा चेतन व उसके पिता ने उठाया तथा मेरे दोस्त संजय को मारने लगे तभी संजय की पत्नी दीपीका बीच मे आ गई जो शीशा टुट कर दीपीका के बाये हाथ मे व पैर मे लगा। वे दोनो घायल हो गए।

 

 

जाते जाते उनका जान से मारन की धमकी दी। पुलिस ने घर में तोडफोड करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now