Home Dharuhera News Dharuhera News: पावर कट से परेशान लोगों ने मसानी में बैठक कर...

Dharuhera News: पावर कट से परेशान लोगों ने मसानी में बैठक कर दी चेतावनी

Dharuhera News: पावर कट से परेशान लोगों ने मसानी में बैठक कर दी चेतावनी

Dharuhera News: धारूहेड़ा: क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। मसानी बस स्टैंड पर ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेतावनी देते हुए कहा अगर तीन दिन के दोरान बिजली बदहाल व्यवस्था को नहीं ठीक किसा तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पावर कट को लेकर जताया रोष: लोगो ने बताया कि बिना सूचना के बार-बार लगने वाले कट, लो वोल्टेज और अनियमित सप्लाई को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। पर्व सरपंच सुमन यादव, अनिल, सुरेश , राजेंदे , सन्जु में बताया कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में पानी की समस्या बढ़ रही है वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।Dharuhera News

दी चेतावनी: ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिन के दौरान बिजली कट का समस्या का समाधान नही किया  तो बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।Dharuhera News

क्या कहते है एसडीओ: ​गर्मी के समय तारों पर लोढ बढने से टूटने की समस्या आ सकती है इसी को लेकर कमजोर तारों का बदलने का काम किया जा रहा है।
एसडीओ ने बताया कि तारो की मरम्मत के चलते बिजली काटी जाती है । इसके अलावा हमेशा बिजली आपूर्ति जारी रहती है।

 

 

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version