Dharuhera News: मालपुरा में जिला प्रशासन ने किया रात्रि ठहराव, जानिए क्या क्या समस्याएं आई सामने

On: February 20, 2026 8:40 PM
Follow Us:
Dharuhera News

Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव मालपुरा में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एडीसी राहुल मोदी व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। Dharuhera News

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एडीसी को बताया कि धारूहेड़ा फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर रात के समय डंपरों का जाम लगा रहता है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। डीएसपी रविंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यहां यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए एक पीसीआर को नियुक्त कर दिया जाएगा। Dharuhera News

ग्रामवासी परमानंद ने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या के कारण यहां लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। एडीसी राहुल मोदी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता वीपी चौहान को पानी की जांच करवाने और समस्या का स्थाई रूप से समाधान करने के निर्देश दिए। Dharuhera News

मालपुरा की बुजुर्ग महिला अनारो देवी ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला आर्थिक रूप से कमजोर है और कैंसर की सर्जरी करवा चुकी है। एडीसी ने इस महिला का क्रोनिकल डिजीज का सर्टिफिकेट बनवाने, कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने और पेंशन बनवाने के निर्देश दिए।

ग्रामवासी अवनेश कुमार ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल दो बच्चों की टीसी नहीं दे रहा है, जबकि फीस पूरी भरी जा चुकी है। एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को मामले की छानबीन करवाने के निर्देश दिए। सत्यवीर ने गांव में दूषित जलभराव की समस्या से अवगत करवाया। एडीसी ने कहा कि इस बारे में ग्राम पंचायत एक प्रस्ताव पारित कर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दे। गांव में नई सीवरेज की लाइन डलवा दी जाएगी। Dharuhera News

उमेश कुमार ने शिकायत रखी कि उसके घर के ऊपर से 11 हजार की हाईवोल्टेज तार गुजर रही हैं, जिनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। एडीसी ने बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों को तार हटाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर एडीसी ने ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भिजवाने पर एक लाइब्रेरी बनवाने का आश्वासन दिया। Dharuhera News

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें। बच्चों को खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें और अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें। डीएसपी रविंद्र सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन पर इंटरनेट यूजर्स को साइबर क्राइम से सावधान रहना चाहिए। Dharuhera News

एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए रात्रि ठहराव और समाधान शिविरों का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। इनमें आने वाली शिकायतों पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पवार, रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा, एलडीएम राजीव रंजन, सरपंच मलखान सिंह, डा. राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
———–

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now