Dharuhera News: सेवानिवृत कंपनी कर्मी की मौत को लेकर डीलर गिरफ्तार, भेजा जेल

On: July 21, 2025 5:32 PM
Follow Us:

Dharuhera News: यहां के सेक्टर छह में कहा सुनी को लेकर हुए झगडे में सेवानिवृत कर्मचारी की मौत हो गई थी। सेक्टर छह पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मारपीट करने वाले आरोपित डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान धारूहेडा के सेक्टर छह के रहने वाले नरेश के रूप में हुई है। Dharuhera News

बता दे कि सेक्टर छह के रहने वाला दीपक धारूहेड़ा में हीरो मोटो कॉर्प कंपनी से सेवानिवृत्त था तथा फिलहाल डीलर का काम करता था। 30 जून को उसका पडोसी डीलर नरेश के साथ झगडा हुआ था। उसकी हालत बिगडने पर उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि दीपक की मौत मारपीट के चलते हुई है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया था।Dharuhera News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चलते कर्मी की मौत मारपीट व सदम के चलते हुई है। इसी को लेकर पुलिस ने आरोपित डीलर नरेश को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now