Dharuhera: औद्योगिक कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी बाल स्कूल धारूहेड़ा में राजस्थान की नारायण सेवा संस्थान ट्रस्ट के तारा संस्थान उदयपुर की ओर से 16 मार्च रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर (Free Eye camp in Dharuhera) लगाया जाएगा।

संस्थान की संस्थापक कल्पना गोयल ने बताया कि कैंप में सुबह 10 से 2:00 बजे तक निशुल्क नेत्र संबंधी जांच की जाएगी। इस मौके पर मोतियाबिंद के मरीजों का फरीदाबाद ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा।
धारूहेड़ा के रहने वाले आयोजक प्रीतम गुप्ता ने बताया कि कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच करवा कर उनका निशुल्क ऑपरेशन करवाना है। आगे भी इस तरह की कैंप लगाए जाएंगे ।

















