Dharuhera: पूर्व मंत्री राव नरबीर ने चेयरमैन कंवर सिंह की पत्नी के निधन पर जताया शोक

On: June 7, 2024 8:11 PM
Follow Us:

Dharuhera : हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका धारुहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह यादव के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी कांता देवी के निधन पर शोक जताया तथा शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया

पूर्व मंत्री ने स्व. कांता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि जीवन और मृत्यु इस जीवन के दो कटु सत्य हैं।

NPA CHAIRMAN KANWAR SINGH WIFE
जीवन संगिनी का समय से पूर्व चले जाना केवल उसके जीवन साथी ही नहीं, अपितु पूरे परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने वाली श्रीमती कांता देवी के असमायिक चले जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हैं।

उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। गौरतलब है कि श्रीमती कांता देवी 62 वर्ष की थी वह पिछले तीन महीने से अस्वस्थ चल रही थीं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now