back to top
Home Rewari News Dharuhera accident News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Dharuhera accident News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Dharuhera accident News:      धारूहेड़ा: निखरी फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (58) पुत्र मानसिंह निवासी गांव नांगल उदिया, मुंडावर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

बता दे कि मुकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। निखरी फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मुकेश कुमार सड़क पर गिर गए और ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भिजवाया गया।

 

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।