Dharuhera Accident News: बाबा रामदेव की Bhiwadi फैक्ट्री में जा रहे दूध कै टैंकर ने युवक को कूचला

On: March 8, 2024 8:17 PM
Follow Us:

वारदात को आरोपित चालक फरार, पुलिस ने टैंकर को लिया कब्जे में
Dharuhera Accident News: कस्बे की सीमा सटे भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में योग गुरु बाबा रामदेव की फैक्ट्री में जा रहे दूध के टैंकर ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर को लेकर बाबा रामदेव की Bhiwadi  फैक्ट्री में चला गया और वहां पर टैंकर को छोड़कर फरार हो गया।

ACCIDENT

पुलिस ने बताया कि कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में योग गुरु बाबा रामदेव की आरोग्य सेतु नाम की फैक्ट्री है। जिसमें दूध सहित कई उत्पाद बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह चौपानकी जाने वाले रास्ते पर वाई के हॉस्पिटल से बाबा रामदेव की फैक्ट्री की तरफ टर्न लेते समय तेज गती से आ रहे एक टैंकर ने सड़क पर टैंपो से उतर रहे एक युवक को टक्कर मार दिया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

BHIWADI

चुनावों से पहले Cabinet Meeting में छह फैसलों पर लगी मोहर, प​ढिए “मोदी सोगात”

आस पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची, तो लोगों ने बताया की वह टैंकर बाबा रामदेव की फैक्ट्री की ओर गई है। जब पुलिस वहां पहुंची तो चालक फरार था और टैंकर वहीं खड़ा था।

भिवाड़ी थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और फिलहाल, चालक की तलाश कर रही है। भिवाडी पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लिया है तथा जांच शुरूकर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now