धारूहेडा नपा आय व्यय बजट: 19 करोड 91 लाख के बजट पर लगी मोहर

On: March 24, 2023 2:59 PM
Follow Us:

धारूहेडा: नगर की आम बैठक का आयोजन कर नगर पालिका के लिए सत्र 2023 24 का आगामी बजट प्रस्ताव पेश किया गया। जिसमें सभी पार्षद सदस्यों ने प्रस्तावित बजट को ध्वनिमत से पास किया। नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने सभी पार्षदों से मिलझुलकर अपने अपने वार्डो की समस्याओ के समाधान करने को लेकर बात कही।MCD Dharuhera : मनीषा व सरोज बनी फाइनेंस कमेटी मेंबर

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई मीटिंग: सुबह 11बजे मिटिंग शुरू हई। दोपहर 3 बजे तक चली। बैठक की शुरुआत में 2022-23 के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा रखने के साथ ही अगले वित्त वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट पास किया गया।

इसके बाद विशेष बैठक शुरू हुई। बढती जनसंख्या व विकास कार्यो को बढावा देते नपा हाउस मे इस बार 19 करोड 91 लाख व 11 हजार रूपए की विभिन्न संसाधनो से आमदनी तथा 19 करोड 79 लाख 57 हजार रूपए के खर्च का बजट पास किया गया। इस बार नपा खजाने मे पिछले साल से 2 करोड 60 लाख अधिक आय आने की उम्मीद है। पिछले साल 17 करोड 35 लाख व 47 हजार रूपए की आय हुई थी।

……………..

कार्य   आमदनी
सरकारी ग्रांट 8.0 करोड
स्टाफ डयूटी 6.5 करोड
ब्याज 1.0 करोड
प्रोप्टी 60 लाख
डेवलोपमेंट 40 लाख
बिजली निगम 28 लाख
बिल्डिंग 2 लाख
किराया 1 लाख
फीस फाईन 1 लाख
…………
<strong>पार्को पर खर्च होगा एक करोड
शहर के सौंदियकरण को लेकर एक करोड, पार्को को देख रेख के लिए एक करोड का अनुमान है। बता दे सेक्टरो के सभी पार्क अब नपा के अधीन हो चुके है। ऐसे मे पार्को की देख रेख बडी समस्या बनी हुई है। ओफिस खर्च पर 62 लाख, टैक्स पर 1.58 करोड, लाईटो पर 40 लाख, सैनीटेशन पर 1.80 लाख खर्च करने का अनुमान है। सरकुलर रोड को सीसी बनाने, पुराने प्रस्तावो पूरा करवाने पर सहमति बनी।

इस मौके पर नपा सचिव प्रवीण छिकारा, एमई सत्यनारायण, बिल्डिंग निरीक्षक नवल किशोर, दीपक, प्रवीण, उपचेयरमैन सत्यनारायण, सुमित्रा देवी, कमलेश, सरोजदेवी, राजबीर यादव, धर्मबीर, मनीषा सैनी, पुष्पा, राहुल जोशी, पूजा, मंजू, कृष्ण यादव, शीशपाल, मनोज सैनी, नानक प्रशांत, प्रवीण आदि मोजूद रहे।

kanwar singh 2

मिलझुकर कर सहयोग: चेयरमैन ने सभी पार्षदों से मिलझुलकर अपने अपने वार्डो की समस्याए रखने की अपील की। बैठक मे पराने पास हुए प्रस्तवो को लेकर चर्चा की गई। सफाई समस्या की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा।
कंवर सिंह चेयरमैन, नपा धारूहेडा

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now